Title of the document All donations are exempted from tax deduction under 80G Act of Income Tax
हमारा लक्ष्य लोगों की मदद करना है।

हमारे बारे में

समस्त भारतीय संत समाज एक ऐसी समिति है, जो सभी संत महापुरुषों की शिक्षाओं, विचारधाराओं और उनके जीवन के आदर्शों का प्रचार-प्रसार करने हेतु समर्पित है। यह समाज आध्यात्मिक और सामाजिक सुधार की दिशा में कार्य करते हुए साम्प्रदायिक एकता, भाईचारे और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देता है। समिति का उद्देश्य न केवल आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना है, बल्कि समाज की विभिन्न समस्याओं जैसे गरीबी, अशिक्षा, जातिगत भेदभाव, महिला सशक्तिकरण, और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रयास करना है।

हमारा उद्देश्य (Mission)

  • संत महापुरुषों की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार: सभी संतों की बाणियों और विचारों को अनुसंधान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना।
  • सामाजिक और आध्यात्मिक जागरूकता: समाज में शिक्षा, भाईचारे, और नैतिक मूल्यों का प्रसार करना।
  • सेवा और सहयोग: निर्धन, असहाय, और वृद्धों की सेवा करना और बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करना।
  • सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान: जातिगत भेदभाव, बाल विवाह, दहेज प्रथा, नशाखोरी आदि के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाना।
  • महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना।
  • पर्यावरण संरक्षण: समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना।

हमारी दृष्टि (Vision)

  1. एक ऐसा समाज बनाना जो संत महापुरुषों के आदर्शों और शिक्षाओं पर आधारित हो।
  2. जात-पात, धर्म, और क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर साम्प्रदायिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना।
  3. शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के अवसरों को हर वर्ग तक पहुंचाना।
  4. महिलाओं, बच्चों, और बुजुर्गों के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार करना जहां वे सम्मान और स्वावलंबन के साथ जीवन व्यतीत कर सकें।
  5. पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरित भविष्य सुनिश्चित करना।

समस्त भारतीय संत समाज हर प्रकार की राजनीति से मुक्त रहकर अपने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को एक सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।