01-04-2020 से 30-06-2020 तक दिनांक 01-04-2020 से 30-06-2020 कोरोना वायरस बचाव अभियान चलाकर छबील लगाकर संगत को कोरोना रोधक काढा पिलाया गया।
05-06-2020 :
सतगुरु कबीर साहेब जी महाराज की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए एवं जयंती कार्यक्रम मनाया गया। समिति के कार्य एवं गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (13-09-2020) के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।
13-11-2021 :
सतगुरु नानकदेव जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी एवं गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ का आयोजन किया गया और लंगर प्रसाद बरताया गया ।
13-09-2020 :
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरका आयोजन किया गया। सतगुरु नानकदेव जी महाराज की जयंती कार्यक्रम (06-11-2020) तथा सतगुरु रविदास जी महाराज की जयंती कार्यक्रम (27-02-2021) की रूपरेखा तैयार की गई।
06-11-2020 :
सतगुरु नानकदेव जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य पर प्रभात फेरी एवं गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही लंगर प्रसाद भी बरताया गया।
27-02-2021 :
सतगुरु रविदास जी महाराज की जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर जयंती कार्यक्रम मनाया। समिति के कार्य एवं गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया गया। सतगुरु कबीर साहेब जी महाराज की जयंती कार्यक्रम (24-06-2021) की रूपरेखा तैयार की गई।