Title of the document All donations are exempted from tax deduction under 80G Act of Income Tax

Events & Activities 2022-23

(सत्र २०२२-२३)

14-04-2022 :

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया तथा बाबा साहेब जी की जीवनी और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संत महापुरुषों एवं सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समिति का पंजीकरण पटियाला पंजाब से करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। ‘ज्ञान प्रकाश (ज्ञान खंड)’ ग्रंथ का रचना कार्य पूर्ण एवं प्रकाशन का प्रस्ताव पारित किया गया। सतगुरु कबीर साहेब जी महाराज की जयंती एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (14-06-2022) की रूपरेखा तैयार की गई।

14-06-2022 :

सतगुरु कबीर साहेब जी महाराज जयंती एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होकर सतगुरु कबीर साहेब जी महाराज की बाणी एवं शिक्षाओं का प्रचार प्रसार किया। समिति का भी संक्षिप्त परिचय देकर समिति के कार्यों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। ‘ज्ञान प्रकाश (ज्ञान खंड)’ ग्रंथ का नाम ‘मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड’ द्वारा दर्ज एवं सम्मान की सूचना दी गई। ‘सत्य शोधक समाज’ पंथ के संस्थापक ‘परमादरणीय ज्योतिबा फूले’ यादगार दिवस कार्यक्रम (24-09-2022) की रूपरेखा तैयार की गई।

24-09-2022 :

‘सत्य शोधक समाज’ पंथ के संस्थापक ‘परमादरणीय ज्योतिबा फूले’ यादगार दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जल- पान एवं लंगर का आयोजन किया गया। ज्ञान प्रकाश (ज्ञान खंड)’ ग्रंथ का नाम ‘मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड’ द्वारा दर्ज एवं सम्मान समारोह (14-10-2022) की रूपरेखा तैयार की गई। सतगुरु नानकदेव जी महाराज जयंती (08-11-2022) पर प्रभात फेरी एवं गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ की रूपरेखा तैयार की गई। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के स्मृति दिवस (06-12-2022) की रूपरेखा तैयार की गई। सतगुरु रविदास जी महाराज की जयंती कार्यक्रम (05-02-2023) की भी रूपरेखा तैयार की गई।

14-10-2022 :

‘ज्ञान प्रकाश (ज्ञान खंड)’ ग्रंथ का नाम ‘मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड’ द्वारा दर्ज एवं सम्मान समारोह में मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड’ संस्था द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति (समस्त भारतीय संत समाज) का संक्षिप्त परिचय तथा कार्यों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। ‘मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड’ ने ‘ज्ञान प्रकाश (ज्ञान खंड) ग्रंथ’ को एक पदक, एक अशोक स्तम्भ ट्रॉफी, एक मोमेंटो, एक प्रमाण-पत्र तथा एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।